सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रभु, मुझे ₹50000/- भेज दो

एक गरीब आदमी प्रतिदिन कागज़ में लिखता। हे..प्रभु, मुझे ₹50000/- भेज दो। औऱ गुब्बारे में लिखकर उडा देता। वो गुब्बारा, पुलिस थाने के ऊपर से गुजरता और पुलिस कर्मी उस गुब्बारे को पकड़ कर वो पर्ची पढते और उस आदमी के भोलेपन पर हंसते। एक दिन पुलिस कर्मियों ने सोचा कि क्यों ना उस गरीब आदमी की मदद की जाए और पुलिस कर्मियों ने मिलकर ₹25000/- जमा किये और उस व्यक्ति को उसके घर जाकर दे आये । दूसरे दिन, पुलिस कर्मियों ने जब गुब्बारा रोक कर पर्ची पढ़ी तो होश उड़ गए उसमें लिखा था...! प्रभु.. आपके द्वारा भेजे गए पैसे तो मिल गए। लेकिन आपको पुलिस वालो के हाथ नहीं भेजने चाहिए थे। साले ₹25000/- खा गए। 🤑🤑🤑😅😂😂🤣🤣🤣🤣🤣🤣😂😂

निम्नलिखित कारणों से कूटा जा सकता था

🙋‍♂ आजकल के बच्चे ये कभी नहीं जान पाएंगे कि  पुराने जमाने में उन्हें निम्नलिखित कारणों से कूटा जा सकता था : 1. पिटने के बाद रोने पर. 2. पिटने के बाद नहीं रोने पर. 3. बिना पिटे रोने पर. 4.. दोस्तों के साथ खेलने-कूदने पर. 5. दोस्तों के साथ नहीं खेलने-कूदने पर 6. जहां बड़े बैठे हों वहां टहलने पर. 7. बड़ों को जवाब देने पर. 8. बड़ों को जवाब नहीं देने पर. 9. बहूत समय तक बिना पिटे रहने पर. 10. उपदेश पर गाना गुनगुनाने पर. 11. अतिथियों को प्रणाम नहीं करने पर. 12. अतिथियों के लिए बनाए नाश्ते पर हाथ साफ करने पर. 13. अतिथियों के जाते समय साथ जाने की जिद पर. 14. खाने से मना करने पर. 15. सूर्यास्त के बाद घर आने पर . 16. पड़ोसियों के यहां खाना खा लेने पर. 17. जिद्दी होने पर. 18. अति उत्साही होने पर. 19. हम उम्र बच्चों के साथ लड़ाई में हार जाने पर. 20. हम उम्र बच्चों के साथ लड़ाई में जीत जाने पर 21. धीरे-धीरे खाने पर. 22. जल्दी-जल्दी खाने पर. 23. बड़े जाग ग ए हों तो सोते रहने पर. 24. अतिथियों को खाते समय निहारने पर. 25.चलते समय रपट कर गिर जाने पर. 26. बड़ों के साथ नजरें मिलाने पर. 27 बड़ों के साथ नजर